March 30, 2026
Sevoke Road, Siliguri
siliguri newsupdate RAM NAVAMI ram temple

श्री राममय होने जा रहा सिलीगुड़ी शहर! ऐसी ऐतिहासिक शोभायात्रा, जो पहले कभी आपने देखी ना होगी!

Siliguri is about to be filled with Lord Rama! A historic procession unlike any you've seen before.

बस कुछ पल का इंतजार करिए. सिलीगुड़ी एक इतिहास लिखने जा रहा है यह इतिहास चुनाव का नहीं है बल्कि श्री रामनवमी का होगा. पहली बार सिलीगुड़ी में ऐसी भव्य रामनवमी का आयोजन हो रहा है जो पहले कभी नहीं हुआ. इस बार इस ऐतिहासिक रामनवमी की छटा अपने आप में अदभुत होगी.

सिलीगुड़ी अथवा आसपास के ग्रामीण और शहरी इलाकों से 150 से ज्यादा झांकियां सिलीगुड़ी में नजर आएंगी और पूरे शहर को वैदिक मंत्रों से उद्घोष करने वाली है. यह पहली ऐसी रामनवमी शोभायात्रा है जहां महिलाएं शंखनाद करने वाली हैं. रामनवमी महोत्सव समिति से मिल रही जानकारी के अनुसार 51 महिलाएं 51 शंखों के साथ शंखनाद करने वाली हैं. जबकि 75 ढाकिए अपना संगीत मय प्रस्तुति करेंगे. भारतीय सनातन संस्कृति की पहचान वेद पुराण के मंत्र सिलीगुड़ी की प्राण शक्ति का संचार करेंगे.

27 मार्च रामनवमी के दिन सुबह से ही सिलीगुड़ी भक्ति और वेद मंत्रों की स्तुति में डूबा नजर आएगा. सुबह 10:15 पर मल्लागुड़ी स्थित हनुमान मंदिर से एक विशाल शोभायात्रा की शुरुआत होगी जो सिलीगुड़ी के विभिन्न मार्गों और मोडो से गुजरते हुए सिलीगुड़ी हिंदी हाई स्कूल में समाप्त होगी.

एक तो बंगाल में चुनाव का माहौल है और दूसरी तरफ रामनवमी इसलिए जानकार मानते हैं कि रामनवमी का भव्य उल्लास और उत्साह भी एक रिकॉर्ड बनाएगा. भारतीय जनता पार्टी का प्रतीक चिन्ह जय श्री राम बन गया है. ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता रामनवमी महोत्सव समिति के कार्यक्रम में खुलकर भाग लेंगे.

रामनवमी महोत्सव समिति से मिल रही जानकारी के अनुसार श्री रामनवमी के दिन सिलीगुड़ी का ऐसा कोई भी रोड या कोना शोभा यात्रा अथवा वैदिक मंत्र से वंचित नहीं रहेगा. हिल कार्ट रोड, सेवक रोड,एयर व्यू मोर, सेवक मोड, हाशमी चौक, वर्धमान रोड और सर्वत्र झांकियां दिख जाएगी. उनकी संख्या 150 से ज्यादा आंकी गई है. श्री रामनवमी महोत्सव समिति 2011 से ही सिलीगुड़ी में भव्य शोभायात्रा का आयोजन कर रही है. तब शोभा यात्रा में 50 लोग शामिल होते थे. लेकिन आज लाखो की संख्या में लोग भाग लेते हैं..

इस साल की शोभायात्रा में मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर साध्वी प्राची और सुलोचना मानसी जाजोदिया भाग लेने वाली हैं. यह शोभायात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गो की परिक्रमा करते हुए अंत में हिंदी हाई स्कूल मैदान में समाप्त होगी. पिछले कई दिनों से श्री रामनवमी की भव्य शोभायात्रा की तैयारी यहां चल रही है. दुकानों और प्रतिष्ठानों में श्री रामनवमी की पताकाएं एक हफ्ता पहले से ही दिख रही हैं.

श्री रामनवमी महोत्सव को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से मनाने के लिए सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के कडे बंदोबस्त किए हैं. उस दिन ट्रैफिक का विशेष संचालन पाबंदियों के बीच होगा. इसके अलावा ऐतिहासिक शोभा यात्रा को सफल बनाने के लिए विभिन्न समाजसेवी और सनातनी संगठनों की ओर से जगह-जगह प्याऊ और जल वितरण का कार्यक्रम होने वाला है. जानकार मानते हैं कि पश्चिम बंगाल चुनाव के बीच श्री रामनवमी की शोभायात्रा अपने आप में अद्भुत और ऐतिहासिक होगी, इसमें कोई संदेह नहीं है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *