सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी यूनिक फाउंडेशन की टीम नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जयंती पर ‘रन फॉर फ्रीडम फाइटर्स’ नाम से विशेष मैराथन दौड़ आयोजित करने जा रही है। यह मैराथन दौड़ 23 जनवरी को कदमतला बीएसएफ और देशबंधु स्पोर्टिंग यूनियन के सहयोग से आयोजित की जाएगी। इस दौड़ में महिला, पुरुष, सेना के जवान सभी हिस्सा लेंगे। 12 किमी की यह दौड़ 23 तारीख को सुबह 6 बजे बागडोगरा बिहार मोड़ से शुरू होकर देशबंधु स्पॉटिंग यूनियन परिसर पर समाप्त होगी। यह जानकारी शनिवार दोपहर को संवाद दाता सम्मेलन में दी गई । जानकारी अनुसार इस दौड़ में 200 लोग हिस्सा लेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सेना के 10 जवानों के परिवार मौजूद रहेंगे, इसके अलावा सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देव, डिप्टी मेयर रंजन सरकार व अन्य को भी अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा |
लाइफस्टाइल
सिलीगुड़ी: नेताजी के जयंती पर मैराथन दौड़ का किया जाएगा आयोजन
- by Gayatri Yadav
- January 14, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1326 Views
- 4 years ago
Share This Post:
Related Post
newsupdate, crime, sad news, siliguri, siliguri metropolitan police
नाबालिग साली के यौन शोषण के आरोप में जीजा
October 31, 2026
