सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी के ईस्टर्न बायपास रोड के ठाकुरनगर इलाके में डाबग्राम 2 नंबर तृणमूल कांग्रेस कमेटी ने फ्लाईओवर की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया | शनिवार की सुबह ठाकुरनगर क्षेत्र में सड़क के किनारे धरना-प्रदर्शन और इस विरोध प्रदर्शन में ग्राम पंचायत डाबग्राम 2 नंबर के प्रधान सुधा सिंह चटर्जी, जलपाईगुड़ी जिला परिषद पदाधिकारी देवाशीष प्रमाणिक सहित स्थानीय जमीनी नेता व कार्यकर्ता मौजूद हुए | सुधा सिंह चटर्जी ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि फ्लाईओवर की मांग को लेकर रेलवे के महाप्रबंधक को पहले भी कई बार पत्र लिखा जा चुका है, लेकिन अब तक फ्लाईओवर बनाने के लिए कोई पहल नहीं की गई है। अगर फ्लाईओवर बनाने को लेकर जल्द कोई निर्णय नहीं लिया गया तो यह विरोध प्रदर्शन बड़ा आंदोलन का रूप लेगी ।
राजनीति
फ्लाईओवर की मांग को लेकर तृणमूल ने किया प्रदर्शन !
- by Gayatri Yadav
- January 14, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1348 Views
- 4 years ago
Share This Post:
Related Post
newsupdate, arrested, crime, good news, siliguri, siliguri metropolitan police, theft case
खालपाड़ा चोरी मामले में युवक गिरफ्तार, घर से 6.15
September 23, 2026
Football, good news, newsupdate, siliguri, Sports
सिलीगुड़ी में Veteran Football Tournament 2026, मैदान पर उतरेंगे
September 22, 2026
