सिलीगुड़ी: प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए केंद्र प्रतिनिधिमंडल के दो सदस्य पहले ही दार्जिलिंग जिला पहुंच चुके है। मंगलवार की सुबह इस केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य सिलीगुड़ी महाकमा के तहत फांसीदेवा इलाके में पहुंचे और वहां पहुंच कर इलाके के लोगों से बातचीत की | दूसरी ओर केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य जैसे ही उस इलाके में पहुंचे तृणमूल व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई | भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जिन लोगों को योजना में पक्का मकान मिलना था, उनके नाम जानबूझकर हटा दिए गए और इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी और मारपीट होने लगी। हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई। जानकारी मिली है कि केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य आज सिलीगुड़ी महकमा परिषद के खोरीबाड़ी प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा करेगा |
Politics
सिलीगुड़ी: केंद्र प्रतिनिधिमंडल के सदस्य कर रहे मामले की जाँच !
- by Gayatri Yadav
- January 17, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 2179 Views
- 4 years ago
Share This Post:
Related Post
newsupdate, crime, sad news, siliguri, siliguri metropolitan police
नाबालिग साली के यौन शोषण के आरोप में जीजा
October 31, 2026
