दबंगई करने के आरोप में तृणमूल कांग्रेस की 14 नंबर वार्ड की काउंसिलर श्रावणी दत्ता को सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर परिषद पद से हटा दी गईंदिया गया। गुरुवार सुबह उनके समर्थक और वार्डवासियों का एक हिस्सा निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग को लेकर मेयर गौतम देव के आवास पर पहुंचे और उनसे मुलाकात की।गौरतलब है कि बीते रविवार को गणेश विसर्जन की रात श्रावणी दत्ता कथित तौर पर नशे की हालत में वार्डवासियों से विवाद में उलझ पड़ीं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर फैलते ही राजनीतिक हलकों में हंगामा मच गया। बाद में राज्य नेतृत्व के निर्देश और काउंसिलर बोर्ड से चर्चा के बाद उन्हें जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण, मिड-डे मील और महिला एवं बाल कल्याण विभाग के मेयर परिषद पद से हटा दिया गया।घटना के बाद इलाके में राजनीतिक सरगर्मी और भी बढ़ गई है। गुरुवार को श्रावणी दत्ता के समर्थक और स्थानीय निवासी स्पष्ट मांग करते दिखे कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और न्याय सुनिश्चित किया जाए।
WEST BENGAL
newsupdate
shrabani dutta
siliguri
siliguri metropolitan police
SILIGURI MUNICIPAL CORPORATION
westbengal
सिलीगुड़ी नगर निगम की काउंसिलर श्रावणी दत्ता को पद से हटाया गया, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर मेयर के पास पहुंचे वार्डवासी !
- by Ryanshi
- September 4, 2025
- 0 Comments
- Less than a minute
- 2541 Views
- 1 year ago

Related Post
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, attack, crime, incident, newsupdate, shocking, siliguri
सिलीगुड़ी की स्तब्ध कर देने वाली घटना! युवक ने
October 28, 2026
arrested, arms, crime, firearms, indian railway, new jalpaiguri, newsupdate, railway
हथियारों की तस्करी से पहले स्टेशन पर गिरफ्तार हुए
October 26, 2026
