सिलीगुड़ी: पश्चिम बंगाल की आने वाली पीढ़ी को विनाश से बचाने के लिए 6 जनवरी को सिलीगुड़ी में और 10 जनवरी को कलकत्ता शहर में ‘शिक्षा बचाओ-पश्चिमबंगा बचाओ’ नाम से एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा । आज ‘शिक्षा बचाओ-पश्चिमबंगा बचाओ’ के मद्देनजर बाघाजतीन पार्क मैदान से एक रैली का आयोजन किया गया । इस रैली के प्रतिनिधि के लिए उत्तर बंगाल के आठ जिलों के लोगों ने भाग लिया। शिक्षा संस्कार सुरक्षा मंच की पश्चिम बंगाल प्रांत समिति के सदस्य बापी प्रमाणिक ने कहा कि पश्चिम बंगाल में शिक्षा व्यवस्था आज बहुत ही भयानक स्थिति में है। पूर्व वामपंथी और वर्तमान तृणमूल राज्य सरकार ने शिक्षा और संस्कृति की रीढ़ को तोड़ कर रख दिया हैं | ऐसी स्थिति में शिक्षा-संस्कृति सुरक्षा मंच ने शिक्षा के क्षेत्र को भ्रष्टाचार से मुक्त करने के अलावा शिक्षा के क्षेत्र में परिवर्तन की मांग को लेकर आंदोलन शुरू किया है।
लाइफस्टाइल
सिलीगुड़ी: ‘शिक्षा बचाओ-पश्चिमबंगा बचाओ’ के मद्देनजर निकाली गई रैली !
- by Gayatri Yadav
- January 6, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1074 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
Politics, bjp, newsupdate, sad news, TMC, WEST BENGAL, westbengal
सिलीगुड़ी में फ्लेक्स फाड़ने को लेकर राजनीतिक तनाव, थाने
February 20, 2026
bjp, darjeeling, kalimpong, kurseong, newsupdate, Politics, TMC
विष्णु प्रसाद शर्मा के TMC ज्वाइन करने से BJP
February 19, 2026
Uncategorized, arrested, newsupdate, Politics, TMC
तृणमूल नेता ने हाथ में AK-47 लेकर उग्रवादी संगठन
February 18, 2026
Raju Bista, bjp, newsupdate, Politics, TMC
राजू बिष्ट द्वारा खुद को सबसे बड़ा ‘गुंडा’ बताने
February 18, 2026
