सिलीगुड़ीः फ्रांस में बने बुलेटप्रूफ जार में भरकर करोड़ों रुपये के सांप के जहर को तस्करी करने की योजना को वन विभाग ने नाकाम कर दिया। घटना में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार कलीमुद्दीन अंसारी (48) इस्लामपुर के खुदीरामपल्ली का निवासी और जुबैर खान (41) आंध्र प्रदेश का निवासी बताया गया है। माना जा रहा है कि सांप के जहर को कांच के जार में भरकर भारत के रास्ते बांग्लादेश से नेपाल ले जाया जा रहा था | कार्सियांग वन विभाग के घोषपुकुर रेंज ने गुरुवार की रात फांसीदेवा ब्लॉक के विधाननगर के मुरलीगंज इलाके से एक मोटरसाइकिल जब्त किया। उनके बैग की तलाशी लेने पर उसमें से सांप के जहर से भरा जार बरामद हुआ।
घोषपुकुर रेंज, 41 बटालियन रानीडांगा के एसएसबी जवानों और वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो ने गुप्त सूचना के आधार पर क्षेत्र में एक संयुक्त अभियान चलाया। आरोपियों के पास से सांप के जहर को बरामद किया | गिरफ्तार आरोपियों को घोषपुकुर रेंज लाया गया है। वनकर्मियों के पूछताछ में उन्होंने सांप के जहर की तस्करी करने की बात को स्वीकार किया है। कार्सियांग एडीएफओ भूपेन विश्वकर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को हिरासत में लेने का अनुरोध करते हुए कोर्ट भेजा गया है। सांप का जहर मालदा से लाया गया था। वन विभाग ने मामले की जाँच शुरू कर दिया हैं |
जुर्म
सांप का जहर बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
- by Gayatri Yadav
- December 30, 2022
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1540 Views
- 4 years ago

Share This Post:
Related Post
arrested, arms, crime, firearms, indian railway, new jalpaiguri, newsupdate, railway
हथियारों की तस्करी से पहले स्टेशन पर गिरफ्तार हुए
October 26, 2026
siliguri, good news, newsupdate, Shankar ghosh
खेल का तोहफा: सरकारी नौकरी! सिलीगुड़ी के 9 खिलाड़ियों
October 24, 2026
