August 16, 2025
Sevoke Road, Siliguri
crime arrested khabar samay newsupdate siliguri siliguri metropolitan police

ठाकुर नगर कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार !

Thakur Nagar incident main accused arrested

ठाकुर नगर कांड में दो महीने बाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।मुखिया गैंग का मुख्य सरगना लालू साहनी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ा। लंबे समय से फरार रहने के बाद एनजेपी थाने की सादे वर्दी की टीम ने शुक्रवार रात उसे सिलिगुड़ी के भवेश पेट्रोल पंप इलाके से गिरफ्तार किया।दरअसल, डाबग्राम–फुलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र में मुखिया ग्रुप के आतंक से लोग परेशान थे। आरोप था कि गैंग के सदस्य खुलेआम आग्नेयास्त्र लेकर इलाके में दहशत फैलाते और अपनी दबंगई दिखाते।पिछले जून महीने में ठाकुरनगर में इस गैंग ने हमला किया था, जिसमें कई लोग घायल हुए थे। करीब 20 बदमाशों ने स्थानीय लोगों की जमकर पिटाई की थी। घटना के बाद उसी रात पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

गिरफ्तार आरोपियों में शामिल थे – शंभू दास (शुभ), अरिजीत बाइन (भंबल), रंजीत दे, राज माला, शुभजीत विश्वास और प्रदीप सरकार।इसके बाद मदनी बाजार इलाके से इस गैंग के एक और सरगना विशाल सरकार उर्फ राज को भी पुलिस ने पकड़ लिया। इस तरह अब तक कुल 7 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका था।
लेकिन गिरफ़्तारियों के बावजूद कई आरोपी फरार थे। आखिरकार दो महीने की तलाश के बाद पुलिस को लालू साहनी को पकड़ने में सफलता मिली। शनिवार को उसे जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया।फिलहाल पुलिस गैंग के बाकी फरार सदस्यों की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *