April 20, 2026
Sevoke Road, Siliguri
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स good news khabar samay NARENDRA MODI newsupdate prime minister awas yojna

5 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली!

Why are crowds flocking to the Prime Minister's public meetings in Bengal? Siliguri will be home to an AIIMS, a cancer hospital, and a sports university.

कोलकाता में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ममता बनर्जी की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए सभी तरह की रणनीतिक योजनाओं को अंजाम दे चुके हैं. उन्होंने दावा कर दिया है कि 6 मई को ममता बनर्जी की सरकार की विदाई होने जा रही है. उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तर बंगाल में चुनाव प्रचार और सभा का कार्यक्रम भी निश्चित हो गया है. प्रधानमंत्री कूचबिहार से भाजपा के प्रचार अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं.

सिलीगुड़ी और पूरे देश में रामनवमी का उत्सव संपन्न हो चुका है. इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं का बंगाल में चुनाव प्रचार शुरू हो रहा है. इसी सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तर बंगाल दौरा शुरू हो रहा है. इस खबर के बाद उत्तर बंगाल भाजपा समर्थक और नेता काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं.

उत्तर बंगाल आमतौर पर भाजपा का गढ़ माना जाता है. बंगाल की 294 विधानसभा सीटों में से उत्तर बंगाल में कुल 54 सीटें हैं. इनमें से अधिकांश सीटों पर भाजपा 2021 से चुनाव जीतती आई है. हालांकि बाद के लोकसभा चुनाव में पार्टी वह बढ़त बरकरार नहीं रख सकी और तृणमूल कांग्रेस ने उपचुनाव में कई सीटों पर जोरदार वापसी भी की है.

आदिवासी बहुल सीटों में से कई सीटें आरक्षित है. भारतीय जनता पार्टी अपना गढ बचाए रखने और विपक्षी तृणमूल कांग्रेस की भाजपा के दुर्ग में सेंध लगाने की कोशिश को नाकाम करने के लिए एडी चोटी का जोर लगा रही है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहले से ही आदिवासी वोट बैंक को साधने की कोशिश कर रही है.

भाजपा के शीर्ष नेताओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जिनके नेतृत्व में बंगाल चुनाव लड़ा जा रहा है, उत्तर बंगाल आ रहे हैं. वे चुनाव प्रचार की शुरुआत कूचबिहार से करेंगे. सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अप्रैल को कूचबिहार में पहली चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. इसकी पार्टी और प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू की जा रही है.

. प्रधानमंत्री की रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक वर्चुअल बैठक हो चुकी है. उत्तर बंगाल में डेरा डाले बिहार के स्वास्थ्य व कानून मंत्री तथा पश्चिम बंगाल भाजपा प्रभारी मंगल पांडे ने इस बैठक के दौरान कार्यक्रम की तैयारी की विस्तृत समीक्षा की है.

उत्तर बंगाल के भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी से अवगत करा दिया गया है. इसके अलावा उन्हें जरूरी दिशा निर्देश भी दिए गए हैं. प्रधानमंत्री की रैली और रोड शो ऐतिहासिक हो, इसके लिए सभी तरह के कदम उठाए जा रहे हैं.

अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी समेत उत्तर बंगाल की कई विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी मजबूत स्थिति में है. सूत्रों ने बताया कि कूचबिहार क्षेत्र से चुनाव प्रचार का श्री गणेश करने के पीछे अलीपुरद्वार और आसपास की लगभग एक दर्जन विधानसभा सीटों के माहौल को भाजपा के पक्ष में मजबूत बनाना है. यहां तृणमूल कांग्रेस की ओर से भी सेंध लगाने की जोरदार कोशिश चल रही है. यही कारण है कि प्रधानमंत्री को उत्तर बंगाल में कूचबिहार से चुनाव प्रचार करने के लिए अनुरोध किया गया, जिसे पीएमओ कार्यालय ने मान लिया है.

हालांकि पार्टी और पीएमओ के स्तर पर इस संबंध में अब तक कोई आधिकारिक जानकारी प्रकाशित नहीं हुई है. अलीपुरद्वार और आसपास के जिलों के विधानसभा क्षेत्रो के भाजपा उम्मीदवार और पार्टी के कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं. अपनी पहली चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आसपास के विधानसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवारों को जिताने की भी लोगों से अपील करेंगे.

प्रधानमंत्री के मंच पर भाजपा के उत्तर बंगाल के अधिकांश उम्मीदवार देखे जा सकते हैं. अलीपुरद्वार से भाजपा के उम्मीदवार लक्ष्मण लिंबू है. उन्होंने दावा किया है कि प्रधानमंत्री की कूचबिहार रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी तरह के कदम उठाए जा रहे हैं.प्रधानमंत्री की यहां रैली ऐतिहासिक होने वाली है. उत्तर बंगाल के भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं की भाग दौड़ बढ़ गई है. बता दे कि उत्तर बंगाल में 23 अप्रैल को वोटिंग होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *