सिलीगुड़ी: चोरी के वाहन के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार | बिहार नंबर के वाहन के साथ तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया | पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात सिलीगुड़ी नौकाघाट मोड़ इलाके में न्यू जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस अभियान चला रही थी, इस दौरान बिहार नंबर के एक चार पहिया वाहन को पुलिस ने देखा और उन्हें शक हुआ | उन्होंने उस वाहन को रोका और जब वाहन में सवार चालक और अन्य लोगों से पूछताछ की तो उन्हें मामला पेचीदा लगा | उन्होंने वाहन को जब्त किया और तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया | पुलिस ने जब पूछताछ की तो पता चला कि, इस वाहन को बिहार से चुराया गया था | पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है |
उत्तर बंगाल
जुर्म
सिलीगुड़ी
थाने पहुंचे आरोपियों ने उगला सच !
- by Gayatri Yadav
- September 9, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 905 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
siliguri, good news, newsupdate, SILIGURI MUNICIPAL CORPORATION
सिलीगुड़ी जिला बन सकता है!
March 26, 2026
