सिलीगुड़ी: तृणमूल और भाजपा के बीच विवाद को लेकर नक्सलबाड़ी इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है | जानकारी अनुसार भाजपा के समर्थकों पर आईएनटीटीयूसी नेता और उनकी मां की पिटाई करने का आरोप लगाया गया है | नक्सलबाड़ी इलाके में इस घटना को लेकर काफी उत्तेजना का माहौल बना हुआ है |
बताया जा रहा है कि, बुधवार दोपहर पुरानी दुश्मनी के कारण भाजपा के समर्थकों ने मोनीराम ग्राम पंचायत के तृणमूल कांग्रेस के पंचायत सदस्य पर हमला किया व चाय बागान इकाई के अध्यक्ष पर चाकू से वार किया गया,इस दौरान बेटे को बचाने के प्रयास में अध्यक्ष की मां भी चाकू लगने से घायल हो गई | घायल महिला का फिलहाल नक्सलबाड़ी अस्पताल में इलाज चल रहा है | इस घटना को लेकर नक्सलबाड़ी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है | दूसरी ओर भाजपा ने इस आरोप को गलत बताए हुए कहा कि, भाजपा इस तरह की राजनीति नहीं करता है | नक्सलबाड़ी थाने की पुलिस ने घटना की जाँच शुरू कर दी है |
उत्तर बंगाल
घटना
राजनीति
सिलीगुड़ी
तृणमूल और भाजपा के बीच विवाद को लेकर गर्माया माहौल !
- by Gayatri Yadav
- August 17, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 761 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
Politics, bjp, newsupdate, sad news, TMC, WEST BENGAL, westbengal
सिलीगुड़ी में फ्लेक्स फाड़ने को लेकर राजनीतिक तनाव, थाने
February 20, 2026
bjp, darjeeling, kalimpong, kurseong, newsupdate, Politics, TMC
विष्णु प्रसाद शर्मा के TMC ज्वाइन करने से BJP
February 19, 2026
Uncategorized, arrested, newsupdate, Politics, TMC
तृणमूल नेता ने हाथ में AK-47 लेकर उग्रवादी संगठन
February 18, 2026
Raju Bista, bjp, newsupdate, Politics, TMC
राजू बिष्ट द्वारा खुद को सबसे बड़ा ‘गुंडा’ बताने
February 18, 2026
