सिलीगुड़ी: बिधान मार्केट के व्यापारियों ने दुकान परिसर के स्वामित्व की मांग को लेकर बिधान मार्केट में 24 घंटे की हड़ताल का आह्वान किया। आज सुबह से दुकानें बंद हैं | व्यापारियों की मांगों को लेकर एक विशाल जुलूस का आयोजन भी किया गया था, तो दूसरी ओर बिधान मार्केट बंद को लेकर मेयर गौतम देब ने प्रतिक्रिया देते हुए कहां कि, इस तरह से बिधान मार्केट को बंद करना उचित नहीं था | इस मामले को एसजेडीए देख रही है | साथ ही उन्होंने कहा कि, मैंने व्यापारियों को पहले भी कहा था और आज भी कहूंगा कि, अलग-अलग स्तर पर इसको लेकर चर्चाएं की जाए, लेकिन व्यापार को बंद करने से साधारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है | इस तरह से व्यापार को बंद रखना उचित नहीं है | साथ ही उन्होंने कहा कि, इस मामले को लेकर व्यापारी जिस तरह की धमकी दे रहे हैं, मैं कुछ नहीं बोल सकता, राज्य सरकार और कानून की ओर से इस मामले में हस्ताक्षर किया जाएगा | इसके अलावा इस मामले में उन्होंने सांसद राजू बिष्ट को भी चेतावनी देते हुए कहा कि, यह राज्य की समस्या है और राज्य इस मामले को देखेगा और सांसद जिस तरह की प्रतिक्रिया देंगे, उनके साथ उसी तरह का बर्ताव किया जाएगा |
उत्तर बंगाल
लाइफस्टाइल
सिलीगुड़ी
मेयर गौतम देब ने बिधान मार्केट के व्यापारियों को दी चेतावनी !
- by Gayatri Yadav
- August 16, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1142 Views
- 3 years ago

Share This Post:
Related Post
Football, good news, newsupdate, siliguri, Sports
सिलीगुड़ी में Veteran Football Tournament 2026, मैदान पर उतरेंगे
September 22, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, north bengal, rain, weather, WEST BENGAL, westbengal
बंगाल पर मंडराया भारी बारिश का खतरा, बुधवार से
September 22, 2026
