कोलकाता: चर्च में मोमबत्ती की लौ की चपेट में आने से एक बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। उसे बचाने की कोशिश में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। यह घटना कस्बा के टैगोर पार्क स्थित एक चर्च में घटित हुई । घायल बच्ची की उम्र दस साल है। वह कस्बा की ही निवासी है। क्रिसमस की रात बच्ची अपने परिवार के साथ स्थानीय चर्च में गई थी, तभी यह हादसा हो गया।
पुलिस के सूत्रों के मुताबिक उस समय क्रिसमस के मौके पर चर्च में मोमबत्तियां जलाई जा रही थी और बच्ची वहीं खड़ी होकर तस्वीरें ले रही थी। पुलिस का मानना है कि बच्ची के कपड़ों में दुर्घटनावश मोमबत्ती की लौ से आग लग गई। इससे पहले कि वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते आग फैल गई। मौके पर कस्बा थाना के एक सब-इंस्पेक्टर मौजूद थे। बच्ची को जलता देख वह उसे बचाने के लिए आगे बढ़े। आग बुझाते समय उनका हाथ जल गया। हालांकि पुलिस के सूत्रों के मुताबिक घायल पुलिसकर्मी की हालत फिलहाल स्थिर है। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। उधर, झुलसी बच्ची को पहले इलाज के लिए बाइपास स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मानिकतला ईएसआई ले जाया गया। फिलहाल वहां बच्ची का इलाज किया जा रहा है।
घटना
चर्च में मोमबत्ती की लौ की चपेट में आने से बच्ची झुलसी
- by Gayatri Yadav
- December 26, 2022
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1165 Views
- 4 years ago

Share This Post:
Related Post
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, attack, crime, incident, newsupdate, shocking, siliguri
सिलीगुड़ी की स्तब्ध कर देने वाली घटना! युवक ने
October 28, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, crime, DRUGS, newsupdate
SLG To Kolkata लग्जरी(Volvo) बस से सफर करना चाहते
October 15, 2026
