सिलीगुड़ी: फिल्मों में तो आप सभी ने विलन को देखा ही होगा, जो सरेआम लड़कियों के साथ छेड़खानी करता है लोगों के साथ बेवजह मारपीट करता है और जिसके अत्याचार से लोगों के बीच आतंक का माहौल बन हुआ रहता है | कुछ ऐसा ही विलन जो सिलीगुड़ी के 15 नंबर वार्ड में लगातार दबंगई से पेश आ रहा था वह अब पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है | गिरफ्तार आरोपी विक्रम उर्फ लल्लन जो अक्सर नीली स्कूटी में घूमता रहता है इसके ऊपर कई आरोप लगे हैं, जैसे लड़कियों के साथ छेड़खानी , लोगों के साथ मार-पीट | पुलिस सूत्रों के अनुसार जानकारी मिली है कि पुलिस को भी काफी दिनों से विक्रम के बारे में शिकायतें मिल रही थी, स्थानीय वासियों ने भी विक्रम के खिलाफ शिकायते की थी लेकिन पुलिस लिखित शिकायत के इंतजार में थी और पुलिस का इंतजार खत्म हो चूका हैं | बताया गया है कि बीते सोमवार को बापी नामक युवक विक्रम के प्रकोप का शिकार बना | बापी दास 15 नंबर वार्ड से अपने कार्यस्थल की ओर जा रहे थे ,उसी समय विक्रम ने कुछ लोगों के साथ बापी दास का रास्ता रोका और ऐलान किया कि बापी इस रास्ते से नहीं जा सकता। बापी ने इसका कारण पूछा तो विक्रम ने उसके साथ मार-पीट की । बापी ने घटना के बाद विक्रम के नाम पर पानीटंकी चौकी में शिकायत दर्ज करा दी। वही दूसरी ओर विक्रम के नाम पर और एक व्यक्ति ने मार-पीट का आरोप लगाया, जानकारी अनुसार कोर्टमोड़ के पास एक लॉटरी की दुकान पर विक्रम ने सुभाषपल्ली निवासी अमरजीत पाल की बेरहमी से पिटाई कर दी थी और इस को लेकर अमरजीत पाल ने सिलीगुड़ी थाना में शिकायत दर्ज की थी | पुलिस ने गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर एक घर पर छापेमारी कर विक्रम उर्फ लल्लन को गिरफ्तार कर लिया और अभी भी पुलिस को गोपाल नाम के व्यक्ति की तलाश हैं | आरोपी विक्रम को आज सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया लेकिन इस दौरान विक्रम के हावभाव बड़े निराले थे |
उसे देख कर लग रहा था कि उसे अपने दबंगई पर पछतावा नहीं बल्कि फक्र हो | वो लगातार पुलिस की गिरफ्त में मुस्कुरा रहा था |
जुर्म
पकड़ा गया 15 नंबर वार्ड का विलन !
- by Gayatri Yadav
- January 4, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1546 Views
- 4 years ago
Share This Post:
Related Post
newsupdate, crime, sad news, siliguri, siliguri metropolitan police
नाबालिग साली के यौन शोषण के आरोप में जीजा
October 31, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, crime, good news, incident, newsupdate, shocking, WEST BENGAL, westbengal
बंगाल की दिल दहला देने वाली घटना! पति की
October 31, 2026
