सिलीगुड़ी: डाबग्राम- फूलबाड़ी में भाजपा विधायक शिखा चटर्जी के घर के सामने तृणमूल कांग्रेस की ओर से एक धरना मंच बनाया गया। जिसके बाद इलाके में तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया | तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि विधायक ने दो साल बीत जाने के बाद भी क्षेत्र के विकास के लिए कोई काम नहीं किया है |
यहाँ तक की छात्रवृत्ति पाने के लिए छात्रों को मशक्कत करनी पड़ती है। दूसरी ओर विधायक शिखा चटर्जी व भाजपा कार्यकर्त्ता हाल ही में नागालैंड और त्रिपुरा में भाजपा की जीत का जश्न मना रहे थे। तनाव की आशंका की सूचना पाकर भक्तिनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए वहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
राजनीति
तृणमूल कांग्रेस ने विधायक के खिलाफ किया प्रदर्शन !
- by Gayatri Yadav
- March 5, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1222 Views
- 4 years ago
Share This Post:
Related Post
siliguri, Action, good news, newsupdate, WEST BENGAL, westbengal
त्योहारों से पहले उत्तर बंगाल में DRI की बड़ी
October 7, 2026
