बिधाननगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सिलीगुड़ी महकमा परिषद के फांसीदेवा ब्लॉक के मुरलिगंज चेकपोस्ट पर छापेमारी की। इस दौरान एक 16 पहिया ट्रक को रोका गया, जिसमें बालू लदा हुआ था। ट्रक चालक को आवश्यक वैध कागजात दिखाने के लिए कहा गया, लेकिन वह कोई भी वैध कागजात नहीं दिखा पाया। इसके बाद पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले गई। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम शुकुर शेख (40) है, जो झारखंड के पाकुड़ क्षेत्र का निवासी है। गुरुवार को गिरफ्तार व्यक्ति को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया।
Action
crime
अवैध बालू लदा ट्रक बरामद, एक गिरफ्तार
- by Ryanshi
- July 17, 2025
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1556 Views
- 1 year ago

Share This Post:
Related Post
arrested, arms, crime, firearms, indian railway, new jalpaiguri, newsupdate, railway
हथियारों की तस्करी से पहले स्टेशन पर गिरफ्तार हुए
October 26, 2026
