February 8, 2026
Sevoke Road, Siliguri
arrested cyber fraud newsupdate siliguri

सिलीगुड़ी से दो व्यापारी गिरफ्तार, साइबर धोखाधड़ी मामले में राजस्थान पुलिस की कार्रवाई !

Two businessmen arrested from Siliguri; Rajasthan police take action in cyber fraud case!

वर्ष 2019 में दर्ज धोखाधड़ी के एक मामले में राजस्थान पुलिस ने भक्ति नगर थाना पुलिस के सहयोग से सिलीगुड़ी शहर के ज्योति नगर स्थित डॉन बॉस्को कॉलोनी से दो व्यापारियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले में राजस्थान के जयपुर स्थित बानीपार्क थाना पुलिस पिछले कई वर्षों से आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान विभिन्न सूत्रों से पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी सिलीगुड़ी शहर में देखे गए हैं।
सूचना के आधार पर बानीपार्क थाना पुलिस की टीम सिलीगुड़ी पहुंची और भक्ति नगर थाना पुलिस के सहयोग से संयुक्त अभियान चलाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास पोद्दार और विनय पोद्दार के रूप में हुई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह मामला प्रारंभिक रूप से साइबर धोखाधड़ी से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से ही गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।
गिरफ्तार आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर राजस्थान ले जाने के लिए रविवार को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *