सिलीगुड़ी: दो महिलाएं नाबालिग छात्रा से करवा रही थी देह व्यापार | नाबालिग को नींद की गोलियां देकर देह व्यापार चलाने के आरोप में स्थानीय लोगों ने दो महिलाओं की पिटाई कर दी | घटना को लेकर बागडोगरा इलाके में उत्तेजना का माहौल बन गया |
स्थानीय वासियों के अनुसार इलाके की दो महिलाएं काफी समय से घर में ही देह व्यापार का धंधा चला रही थी और कई महीनों से दोनों महिलाएं इलाके की एक नाबालिग स्कूली छात्रा को विभिन्न स्थानों पर ले जाकर इस व्यापार को अंजाम दे रही थी। जैसे ही नाबालिग की माँ को मामले की जानकारी मिली, उसने बागडोगरा थाने में महिलाओं के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई | आज इस घटना से आक्रोशित स्थानीय महिलाओं ने आरोपी महिलाओं की पिटाई कर दी |
बागडोगरा थाने की पुलिस ने आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जाँच शुरू कर रही है |
उत्तर बंगाल
जुर्म
सिलीगुड़ी
नाबालिग छात्रा से देह व्यापार कराने वाली दो महिलाओं की पिटाई !
- by Gayatri Yadav
- September 12, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 699 Views
- 2 years ago
Share This Post:
Related Post
mamata banerjee, Politics, SIR, WEST BENGAL, westbengal
क्या वाकई कठिन होता जा रहा है ममता बनर्जी
January 14, 2026
Blinkit, good news, government, newsupdate, supreme court
Blinkit ने 10 मिनट में डिलीवरी करने की समय
January 13, 2026
