सिलीगुड़ी: जब से गौतम देव मेयर की कुर्सी में विराजमान हुए हैं, तब से सिलीगुड़ी शहर को विकसित करने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहे है | साथ ही सिलीगुड़ी के सौंदर्यकरण पर भी विशेष ध्यान दे रहे हैं | सड़कों पर लटके बिजली के तार सिलीगुड़ी की सुंदरता पर ग्रहण की तरह छाया हुआ है, अब इस ग्रहण से सिलीगुड़ी जल्द मुक्त होगा | बता दें कि, सिलीगुड़ी को सुंदर और दुर्घटना को रोकने के लिए शहर की मुख्य सड़कों से बिजली के तारों को हटाया जाएगा | इस योजना को लागू करने के लिए मेयर ने राज्य बिजली विभाग से कई बार चर्चा की, पत्र लिखे और आज बिजली वितरण विभाग के साथ एक वर्चुअल बैठक की गई | अब बहुत जल्द सिलीगुड़ी शहर के मुख्य सड़कों से बिजली के तारों को हटाया जाएगा, इससे सिलीगुड़ी शहर की सुंदरता तो बढ़ेगी ही साथ ही कई दुर्घटनाओं का अंत भी हो जाएगा |
उत्तर बंगाल
लाइफस्टाइल
सिलीगुड़ी
बहुत जल्द बिजली के तारों से सिलीगुड़ी होगा मुक्त !
- by Gayatri Yadav
- July 19, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1150 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
siliguri, good news, newsupdate, SILIGURI MUNICIPAL CORPORATION
सिलीगुड़ी जिला बन सकता है!
March 26, 2026
