सिलीगुड़ी: ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की जीवन लीला समाप्त हुई | जानकारी अनुसार सोमवार यानी 27 फरवरी को सिलीगुड़ी के वार्ड नंबर 23 निवासी उत्तम दास (48) घर से बाजार करने निकले थे और फुलेश्वरी इलाके में ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मृत्यु हो गई | मृतक के परिवार में मां, पिता, पत्नी और एक बेटा है। वे डाबग्राम के सूर्यनगर इलाके में दुकान करते थे | बताया गया है की सोमवार शाम को उत्तम दास बाजार गए थे और उनकी एक आंख में कुछ परेशानी भी थी। फुलेश्वरी में रेलवे फाटक पार करने के दौरान वे ट्रेन की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए । उन्हें सिलीगुड़ी जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से इलाके में मातम पसरा हुआ है | वहीं पुत्र शुभम दास ने कहा, पिता दिन भर घर पर ही थे और वह शाम करीब 7 बजे फुलेश्वरी बाजार गए थे तब यह हादसा घटित हुआ और हमें जानकारी मिली |
घटना
वार्ड नंबर 23 में पसरा मातम !
- by Gayatri Yadav
- February 28, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1438 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
Politics, bjp, newsupdate, sad news, TMC, WEST BENGAL, westbengal
सिलीगुड़ी में फ्लेक्स फाड़ने को लेकर राजनीतिक तनाव, थाने
February 20, 2026
Uncategorized, arrested, newsupdate, Politics, TMC
तृणमूल नेता ने हाथ में AK-47 लेकर उग्रवादी संगठन
February 18, 2026
Raju Bista, bjp, newsupdate, Politics, TMC
राजू बिष्ट द्वारा खुद को सबसे बड़ा ‘गुंडा’ बताने
February 18, 2026
bjp, mamata banerjee, Politics, WEST BENGAL, westbengal
बीजेपी बंगाल में आई तो मांस, मछली बंद? चुनाव
February 18, 2026
