कुछ दिनों बाद घर-घर में रामलला के जन्मोत्सव की तैयारियां शुरू होने वाली है और इस वर्ष 6 अप्रैल को रामनवमी मनाई जाएगी | इस रामनवमी को लेकर पूरे देशवासी उत्साह के रंग में रंगने को तैयार है | देखा जाए तो सिलीगुड़ी में भी रामनवमी की दिन लाखों की तादाद में भक्ति सड़कों पर जय श्री राम के नारे लगाते हुए भव्य रैली में शामिल होते हैं और पूरा शहर ही उस दिन गेरवा रंग के रंग में रंग जाता है |
रामनवमी का उत्साह गत वर्ष से ही दुगुना हो गया है, क्योंकि गत वर्ष 22 जनवरी के दिन अयोध्या में रामलला के मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा हुई थी | समय के साथ-साथ भक्तों में रामनवमी के उत्साह का संचार हुआ है और यह उत्साह रामनवमी के दिन देखने लायक रहता है | वहीं अयोध्या राम मंदिर में भी 6 अप्रैल को सुबह 9:00 से ही धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो जाएंगे, सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक रामलला का अभिषेक होगा और उसके बाद 10:30 से 10 40 तक भगवान का पर्दा रहेगा और 10:40 से रामलला का श्रृंगार शुरू किया जाएगा और यह सिंगर 11:45 तक संपूर्ण होगा | भगवान राम को 56 व्यंजनों का भोग भी लगाया जाएगा और दोपहर 12:00 बजे रामलला का जन्मोत्सव शुरू होगा, इस शुभ अवसर पर सूर्य भगवान रामलला का तिलक करेंगे और 4 मिनट तक सूर्य तिलक का दौर चलेगा |
पूरी जानकारी देते हुए राम मंदिर ट्रस्ट ने यह भी बताया कि, मंदिर में वाल्मीकि रामायण और रामचरितमानस के पाठ भी चलेंगे, वहीं दुर्गा सप्तशती के एक लाख मंत्रों की आहुति भी दी जाएगी | इस दौरान राम जन्मभूमि यज्ञशाला में यज्ञ चलता रहेगा और इन सारे कार्यक्रमों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं | अयोध्या में रामलला के जन्मोत्सव को लेकर भक्तों में गजब का उत्साह बना हुआ है,देश-विदेश से इस दौरान करोड़ों की संख्या में भक्तों के वहां पहुंचने की आशंका जताई गई है |
(अस्वीकरण : सभी फ़ोटो सिर्फ खबर में दिए जा रहे तथ्यों को सांकेतिक रूप से दर्शाने के लिए दिए गए है । इन फोटोज का इस खबर से कोई संबंध नहीं है। सभी फोटोज इंटरनेट से लिये गए है।)