दुर्गा पूजा में अब ज्यादा दिन नहीं रह गए हैं. इस बीच सिलीगुड़ी में ज्यादातर पूजा समितियों और क्लबों के द्वारा खूंटी पूजा के साथ ही बजट को लेकर तैयारी शुरू हो गई है. बंगाल में सरकार बदलाव के साथ ही यह पहला अवसर है, जब विभिन्न दुर्गा पूजा कमेटियों के द्वारा अलग-अलग थीम पर कुछ स्पेशल करने की तैयारी शुरू हुई है.
एक तो सरकार बदली है, उसका अपना अलग रंग है और दूसरे में कई क्लब और पूजा कमेटियों के द्वारा उत्सव वर्ष की गोल्डन, डायमंड जुबली भी है और इसको यादगार बनाने के लिए भी इन कमेटियों के द्वारा पूजा को एक नया रंग देने की तैयारी है. सिलीगुड़ी में कई महत्वपूर्ण क्लब हैं, जिनकी पूजा हर साल बेमिसाल होती है. इन्हीं क्लबो में से एक है शक्तिगढ सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी. यह कमेटी इस साल डायमंड जुबली मनाने जा रही है
