सिलीगुड़ी : रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर अधिकारी के सरकारी स्कूल में भाजपा सिलीगुड़ी जिला अध्यक्ष श्री अरुण मंडल के नेतृत्व में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं की मौजूदगी में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बच्चों के साथ समय बिताया और उनके साथ रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं।
कार्यक्रम में श्री उत्तम जी अग्रवाल, ट्रेड सेल के संयोजक श्री प्रेम कुमार अग्रवाल ‘लाल जी’, तीन नंबर मंडल के अध्यक्ष श्री अनूप अग्रवाल तथा साधारण संपादक श्री अमित जी अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर बच्चों को उपहार स्वरूप स्कूल बैग, पानी की बोतल, छाता, नोटपैड, पेंसिल, रबर, शार्पनर सहित विभिन्न आवश्यक सामग्री प्रदान की गई। बच्चों के लिए अल्पाहार की भी व्यवस्था की गई।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों के साथ विभिन्न खेलकूद गतिविधियों में भी भाजपा नेताओं ने हिस्सा लिया। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया और उन्हें उपहार पाकर काफी खुशी हुई। वहीं, स्कूल के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने भी इस आयोजन की सराहना की।
रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के साथ खुशियां साझा करना और उनके बीच अपनत्व एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करना रहा। उपस्थित लोगों ने कहा कि आने वाले वर्षों में भी इसी तरह हर्ष और उल्लास के साथ ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
Bengal
siliguri
सिलीगुड़ी
रक्षाबंधन पर बच्चों के साथ भाजपा नेताओं ने मनाया खुशियों का पल !
- by Ryanshi
- August 27, 2026
- 0 Comments
- Less than a minute
- 877 Views
- 1 week ago

Share This Post:
Related Post
newsupdate, good news, siliguri, Social
महावीर सेवा सदन ने पद्मश्री कार्तिक महाराज जी का
August 8, 2026
