July 8, 2026
Sevoke Road, Siliguri
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स

समतल और पहाड़ में भारी से भारी बारिश व भूस्खलन का रेड अलर्ट! नदियों में हड़प्पा का खतरा बढा!

मौसम विभाग का ताजा अपडेट सामने आ गया है और यह डराने वाला है. अगर आप नदी क्षेत्र में रहते हैं तो सावधान रहें. क्योंकि वहां हड़प्पा बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. अलीपुर मौसम ने चेतावनी दी है कि नदी में ना जाएं. क्योंकि कभी भी हड़प्पा बाढ़ आ सकती है और जान माल को भारी नुकसान कर सकती है.

सिलीगुड़ी और आसपास के इलाकों में नदियों में हड़प्पा बाढ़ पहले भी आई है, जिसमें जान माल को भारी नुकसान हुआ था. नदी में नहाने आए कई लोग अचानक जल प्रवाह में बह गए थे. 2 साल पहले माल इलाके में एक नदी में ऐसा ही हुआ था. जहां तक सिलीगुड़ी और समतल तथा Dooars क्षेत्रों की बात है तो मौसम विभाग ने बताया है कि दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार में भारी से भारी बारिश हो सकती है.

इन जिलों के लिए रेड अलर्ट घोषित किया गया है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इन तीन जिलों में 24 घंटे के दौरान 200 मिलीमीटर से अधिक बारिश हो सकती है. इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को नदियों के किनारे नहीं जाने की सलाह दी गई है. मछुआरों को नदी के जल में मछली नहीं मारने अथवा नदी तट पर ज्यादा से ज्यादा समय नहीं बिताने की चेतावनी दी गई है. क्योंकि नदियों में हड़प्पा बाढ़ का खतरा बना हुआ है.

अलीपुर मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कूचबिहार जिले में भी भारी बारिश हो सकती है. परंतु इन क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. उत्तर बंगाल के अन्य जिले उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर और मालदा में भी भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है. मानसून की यह वर्षा अगले कुछ दिनों तक बंगाल में आपदा की स्थिति ला सकती है.

पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार वर्षा से वहां भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है. कालिमपोंग में भारी बारिश हो सकती है. पहाड़ में भारी वर्षा के कारण नदियों में हड़प्पा बाढ़ का खतरा बना हुआ है. अचानक से मौसम का मिजाज बदल गया है. निम्न दबाव हटने के बाद बारिश जारी रहने की आशंका प्रबल हुई है. हालांकि उत्तर बंगाल में पिछले कुछ दिनों से तेज धूप और गर्मी हो रही है. लेकिन आज से यहां भी मौसम बदल गया है.

पिछली कुछ दिनों से तेज गर्मी और धूप से बेहाल सिलीगुड़ी में आज बारिश होने से मौसम सुहावना देखा गया. लेकिन दोपहर के बाद तेज धूप भी हुई. इस समय मानसून पूरे भारत तक पहुंच गया है. और देश के कुछ राज्यों में बारिश भी हो रही है. उत्तर बंगाल की तुलना में दक्षिण बंगाल में छिटपुट बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है. कोलकाता और आसपास के जिलों में हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है.

Dooars इलाके में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है. लेकिन सबसे ज्यादा खतरा दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार को है, जहां अधिक से अधिक भारी बारिश के साथ ही तेज हवाएं चल सकती हैं. इन तीन जिलों में 200 मिलीमीटर से अधिक बारिश का अनुमान लगाया गया है.पहाड़ों में अगर बारिश होती है तो सिलीगुड़ी से गुजरने वाली महानंदा तथा अन्य नदियों में बाढ का खतरा बढ़ सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *