सिक्किम के ऊंचे पर्वत व गहरी खाई न जाने कितने लोगों को मौत की नींद सुला चुकी है | आए दिन सिक्किम में गहरी खाई में गिरकर या किसी हादसे का शिकार होकर हमारे देश के जवान शहीद होते रहते हैं | जो देश के लिए एक भारी क्षति है | सरहद पर तैनात देश के जवान हमारे और दुश्मनों के बीच की वह दीवार है, जिससे टकराकर दुश्मनों के नापाक इरादे वापस लौट जाते हैं | ऐसे हादसे से काफी दुखद होते हैं जिसमें सेना के जवान शहीद हो जाते हैं | महाराष्ट्र शिरपुर वाघाडी गांव के रहने वाले और भारतीय सेना के 25 वर्षीय लांस नायक मनोज संजय माली सिक्किम में अपने कर्तव्य को निभा रहे थे | जानकारी अनुसार लांस नायक मनोज संजय माली सिक्किम के ऊंचे पहाड़ी इलाके में ड्यूटी पर तैनात थे तभी अचानक उनका पैर फिसल गया और वह 500 से 600 सीट गहरी खाई में जा गिरे | इस घटना में उन्हें गंभीर चोटें आई, जिसके कारण उनकी मृत्यु हो गई | बताया गया कि जैसे ही उनके खाई में गिरने की खबर मिली तुरंत तलाशी शुरू की गई, गुरुवार 6 जुलाई उनका शव बरामद किया गया | उनके पार्थिव शरीर को सिक्किम के आर्मी अस्पताल ले जाया गया | मनोज संजय माली लांस नायक 24 मार्च 2019 को भारतीय सेना में भर्ती हुए और फ़िलहाल सिक्किम में कार्यरत थे।
जैसे ही यह खबर लांस नायक मनोज संजय माली के परिवार वालों को मिली उनके ऊपर दुखों का अंबार टूट पड़ा,परिवार वालों की आंखों से आंसू नहीं थम रहे | इलाके के लोग खबर सुनने के बाद शहीद के परिवार वालों को सांत्वना देने पहुंचे |
देश के लिए शहीद होना गर्व की बात माना जाता है, लेकिन यदि घर का 25 वर्षीय जवान बेटा जब हमेशा के लिए सो जाता है तो उसके परिवार वालों की नींद जीवन भर के लिए उड़ जाती है |
घटना
सिक्किम में 25 वर्षीय जवान हुआ शहीद !
- by Gayatri Yadav
- July 7, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 3008 Views
- 3 years ago

Share This Post:
Related Post
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, mamata banerjee, newsupdate, Politics, SIR, WEST BENGAL, westbengal
ममता बनर्जी ने बंगाल में फिर चुनाव कराने की
September 25, 2026
Raju Bista, arjun singh, durga puja, tea garden, tea garden workers, WEST BENGAL, westbengal
चाय श्रमिकों के बोनस पर कड़ा संदेश, 5 अक्टूबर
September 25, 2026
