सिलीगुड़ी के प्रधान नगर थाना पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे 5 आरोपियों को समय रहते गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से अपराध में इस्तेमाल होने वाले हथियार और उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि डीआरआई कॉलोनी स्थित एक रेलवे क्वार्टर में 10 से 12 लोगों का गिरोह किसी आपराधिक गतिविधि की योजना बना रहा है। सूचना मिलते ही प्रधान नगर थाना की एंटी क्राइम विंग ने देर रात छापेमारी की। हालांकि कुछ लोग मौके से फरार हो गए, लेकिन पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम हैं: राजा सरकार, मोहम्मद ममताज़, मिठुन सिंह, राहुल सिंह और सोनम शेरपा। सभी आरोपियों को आज सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस बाकी फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।
arrested
crime
siliguri
siliguri metropolitan police
सिलीगुड़ी में अपराध की साजिश रचते समय 5 आरोपी गिरफ्तार !
- by Ryanshi
- August 29, 2025
- 0 Comments
- Less than a minute
- 2773 Views
- 1 year ago

Related Post
siliguri, Action, death, newsupdate, sad news, SILIGURI MUNICIPAL CORPORATION
तीन में से सिर्फ एक भट्ठी चालू! सिलीगुड़ी के
October 12, 2026
siliguri, durga puja, newsupdate
सिलीगुड़ी में महालया पर तर्पण के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं
October 10, 2026
