सिलीगुड़ी: कुछ दिनों पहले ही नक्सलबाड़ी इलाके में एक नाबालिक के साथ दुराचार को लेकर उत्तेजना का माहौल बन गया था | यह मामला ठीक से शांत भी नहीं हुआ कि, अब खोड़ीबाड़ी इलाके में एक पांचवी कक्षा की छात्रा के साथ दुराचार का मामला सामने आया है | जानकारी अनुसार यह घटना भारत-नेपाल सीमांत क्षेत्र रानीगंज पानीशाली ग्राम पंचायत क्षेत्र खोरीबाड़ी की है | पीड़िता पांचवी कक्षा की नाबालिक छात्रा है | 68 वर्षीय वृद्ध आरोपी सीताराम सिंह लगभग 1 महीने से इस नाबालिक छात्रा से दुराचार की घटना कौन अंजाम दे रहा था और दुराचार के बाद वह नाबालिक के हाथों में 10 रुपया थमा देता था, साथ ही नाबालिक को गला घोट कर मारने की धमकी भी दे रहा था | इस घटना के प्रकाश में आने के बाद पूरे इलाके में उत्तेजना का माहौल बन गया | पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ खोड़ीबाड़ी पुलिस थाना में मामला दर्ज किया, पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर,आरोपी सीताराम को गिरफ्तार किया | वहीं पीड़ित नाबालिक को स्वास्थ्य जांच के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया है | पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर, सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया | पुलिस मामले की जांच कर रही है
उत्तर बंगाल
जुर्म
सिलीगुड़ी
68 वर्षीय वृद्ध 10 रुपया का लालच देकर कर रहा था दुराचार !
- by Gayatri Yadav
- September 5, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1007 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
newsupdate, siliguri, उत्तर बंगाल, सिलीगुड़ी
छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा लेने संतोषी घाट
November 11, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, crime, murder case, newsupdate, sad news
पत्नी का सिर काटकर मंदिर में चढ़ाने के मामले
November 5, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, good news, newsupdate, siliguri, sjda
SJDA में जान फूंकने की कोशिश, चेयरमैन के रूप
November 5, 2026
