सिलीगुड़ी: शनिवार को “टॉक टू मेयर” कार्यक्रम के दौरान, वार्ड नंबर 21 के रवीन्द्रनगर इलाके के निवासी ने शिकायत की सिलीगुड़ी नगर निगम द्वारा उनके घर के सामने एक कूड़े दान को रखा गया है जिससे असहनीय बदबू निकलती है और वहीं सड़क किनारे लगे नल से पानी भी कम आता हैं | इस शिकायत के बाद आज मेयर गौतम देव वहां पहुंचे और पुरे मामले का जायजा लिया | मेयर ने कहा की फिलहाल इस कूड़े दान को यहां से नहीं हटाया जा सकता है और घर के मालिक से बात की और कहा कि एक-दो दिन में क्षेत्र के नागरिकों के साथ एक बैठक की जाएगी | इसके अलावा कुछ दिनों के बाद और तीन कचरा उठाने वाली गाड़ियों को सड़कों पर उतरा जाएगा जिससे काफी हद तक समस्या का हल हो सकता हैं |
Life Style
मेयर गौतम देव: नहीं हटाया जाएगा कूड़े दान को !
- by Gayatri Yadav
- December 12, 2022
- 0 Comments
- Less than a minute
- 3229 Views
- 4 years ago

