सिलीगुड़ी: भाजपा पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान देने के नाम पर भ्रष्टाचार करने का आरोप तृणमूल कांग्रेस ने लगाया है। शनिवार को सिलीगुड़ी डाबग्राम 2 क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस की ओर से आवास योजना सूची में भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा के खिलाफ सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस की भक्तिनगर थाना अंतर्गत आसीघर चौकी की पुलिस को एक ज्ञापन सौंपा गया। डाबग्राम 2 नंबर क्षेत्र के बी पार्ट के अंचल अध्यक्ष शंकर राय ने कहा कि डाबग्राम फूलबाड़ी क्षेत्र में कई घरों में सरकारी आवास बनवाने के नाम पर भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर दस्तावेज जुटा रहे हैं। यह खबर मिलते ही तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता उन सभी घरों में गए और पाया कि भाजपा के कई कार्यकर्ताओं ने घर दिलाने के नाम पर महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जेरोक्स ले रखी थी। हालांकि इसकी जानकारी बीडीओ कार्यालय को नहीं दी गई है। तृणमूल कांग्रेस का दावा है कि भाजपा कार्यकर्ता झूठे वादे कर लोगों से महत्वपूर्ण दस्तावेज ले रहे हैं, इसके खिलाफ आज आसीघर चौकी की पुलिस में लिखित शिकायत की गई।
राजनीति
तृणमूल ने भाजपा पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
- by Gayatri Yadav
- December 24, 2022
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1552 Views
- 4 years ago

Share This Post:
Related Post
newsupdate, siliguri, उत्तर बंगाल, सिलीगुड़ी
छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा लेने संतोषी घाट
November 11, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, crime, murder case, newsupdate, sad news
पत्नी का सिर काटकर मंदिर में चढ़ाने के मामले
November 5, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, good news, newsupdate, siliguri, sjda
SJDA में जान फूंकने की कोशिश, चेयरमैन के रूप
November 5, 2026
