सिलीगुड़ी: रविवार को क्रिसमस है इसके लिए सिलीगुड़ी शहर रंग बिरंगे लाइटों से सज गया है। इधर शनिवार को क्रिसमस से पहले सिलीगुड़ी की सड़कों पर सांता क्लॉज घूम घूमकर लोगों को जागरूक करते नजर आए । शनिवार को सिलीगुड़ी के स्वयंसेवी संगठन बंधुचल वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन ने सांता क्लॉज के साथ जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। संगठन के सदस्यों ने हाथों में प्लेकार्ड के साथ लोगों को विभिन्न मुद्दों से अवगत कराया। जल बचाओ- जीवन बचाओ, रक्तदान करो- जीवन दान, कोरोना वायरस से सावधान, सुरक्षित महिलाएं- सुरक्षित राष्ट्र आदि जागरूकता संदेश देते नजर आए । वहीं सांता क्लॉज द्वारा रास्ते में बच्चों को चॉकलेट व बड़ों को फूलों के पौधे बांटे गए ।
लाइफस्टाइल
सिलीगुड़ी की सड़कों पर सांता क्लॉज !
- by Gayatri Yadav
- December 24, 2022
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1400 Views
- 4 years ago

Share This Post:
Related Post
siliguri, good news, newsupdate, Shankar ghosh
खेल का तोहफा: सरकारी नौकरी! सिलीगुड़ी के 9 खिलाड़ियों
October 24, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, durga puja, festival, siliguri
उदासी और वीरानी में डूबा सिलीगुड़ी शहर!
October 22, 2026
