सिलीगुड़ी: न्यू जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस ने पत्नी को पीटने के आरोप में पति को गिरफ्तार किया | जानकारी अनुसार सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के न्यू जलपाईगुड़ी थाना अंतर्गत माइकल मधुसूदन कॉलोनी से देवाशीष महंत नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया | बताया गया है की इस शख्स ने एक से ज्यादा शादियां की है। इस महीने की पहली तारीख को शख्स ने कथित तौर पर अपनी मौजूदा पत्नी को फूलबाड़ी इलाके में बुलाया और उसकी बुरी तरह पिटाई की | थाने में लिखित शिकायत करने के बाद बीती रात उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलवार को आरोपी को जलपाईगुड़ी कोर्ट भेजा गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना
पत्नी के साथ मार-पीट करने के आरोप में पति गिरफ्तार
- by Gayatri Yadav
- January 3, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1470 Views
- 4 years ago

Share This Post:
Related Post
parking, newsupdate, Shankar ghosh, siliguri
सड़क पर गाड़ियां, फुटपाथ पर दुकानें… फिर किस काम
October 1, 2026
