कोलकाता: रविंद्र संगीत की प्रख्यात गायिका सुमित्रा सेन का निधन मंगलवार को हो गया है। 89 वर्षीय सुमित्रा सेन ने दक्षिण कोलकाता के एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली । गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा स्थापित विश्व विख्यात शांतिनिकेतन विश्वविद्यालय में वह रविंद्र संगीत की आखिरी गायिका और संरक्षक थी। द्विजन मुखर्जी के बाद उन्हीं ने इस विरासत को संभाल रखा था। गत 21 दिसंबर को उन्हें दक्षिण कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। उसके बाद से लगातार उनकी चिकित्सा चल रही थी लेकिन हालत में सुधार नहीं हो रही थी। सुमित्रा की बेटी श्रावणी ने मंगलवार को बताया कि उनकी मां ब्रॉन्कोमोनिया से पीड़ित थी। उनकी दो बेटियां श्रावणी और इंद्राणी है। दोनों गायिका हैं दोनों रविंद्र संगीत भी गाती हैं।
उम्र जनित कई अन्य बीमारियों से भी सुमित्रा लंबे समय से पीड़ित थी। उन्हें हाई ब्लड प्रेशर और शुगर की भी समस्या थी। अपनी मां के बारे में श्रावणी ने फेसबुक पर लिखा है, “आज सुबह मां विदा हो गई हैं।”
उन्होंने यह भी बताया है कि मां के फेफड़े में संक्रमण हो गया था इस वजह से उन्हें सांस लेने में तकलीफ होती थी, सुबह 4:30 बजे उन्होंने आखरी सांस ली है।
लाइफस्टाइल
रविंद्र संगीत की प्रख्यात गायिका सुमित्रा सेन का निधन
- by Gayatri Yadav
- January 3, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1233 Views
- 4 years ago
Share This Post:
Related Post
newsupdate, good news, WEST BENGAL, westbengal
बड़ा बाजार में CWBTA की अनूठी पहल, ‘स्वच्छता से
August 26, 2026
