जलपाईगुड़ीः नेशनल हाईवे पर हादसे में एक पिल्ले की मौत हो गई। जैसे ही एक बाज ने मृत पिल्ले को देखा वह उसपर झपटने को उसके पास पहुंचा और पक्षी को एक वाहन ने टक्कर मार दी | पक्षी सड़क के किनारे गिर गया। घटना जलपाईगुड़ी सिलीगुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुभाष नगर इलाके में हुई। यह देख पास में ही चाय की दुकान चलाने वाली महिला सोमा रॉय शर्मा दौड़ी आयी और बाज को उठाकर उसका इलाज किया। उसने चिड़िया को गोद में लेकर उसे पानी पिलाया व उसका उपचार कर उसे बचाने का भरसक प्रयास करती रही। अंत में पर्यावरण कर्मी को सूचित किया गया। इस घटना में सुबह काफी संख्या में लोग पक्षी को देखने के लिए जमा हो गए। पर्यावरण कर्मी घटना स्थल पर पहुंचे और पक्षी को अपने कब्जे में ले लिया व पक्षी को बचाने के लिए सोमा राय की काफी सराहना की।
घटना
नेशनल हाईवे पर हादसे के शिकार पक्षी को महिला ने बचाया
- by Gayatri Yadav
- January 3, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1296 Views
- 4 years ago
Share This Post:
Related Post
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, crime, murder case, newsupdate, sad news
पत्नी का सिर काटकर मंदिर में चढ़ाने के मामले
November 5, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, crime, good news, incident, newsupdate, shocking, WEST BENGAL, westbengal
बंगाल की दिल दहला देने वाली घटना! पति की
October 31, 2026
