सिलीगुड़ी: रीति-रिवाजों का पालन करते हुए सिलीगुड़ी के निकटतम क्षेत्र बैकंठपुर के घने जंगल में वनदुर्गा पूजा का आयोजन किया गया हैं। शुक्रवार सुबह से ही उत्तर बंगाल के विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में लोग मंदिर में पूजा करने के लिए उमड़ पड़े। जानकारी अनुसार यहां हर साल पौष मास की पूर्णिमा को पूजा का आयोजन किया जाता है। पूजा समिति ने पूजा के मौके पर श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की भी व्यवस्था की | पूजा समिति के सचिव राजू साहा ने कहा, हर साल रात में पूजा का आयोजन किया जाता है और इस दौरान लाखों लोग इकट्ठा होते हैं | पिछले साल कोरोना के लिए दिन में पूजा का आयोजन किया गया था। लेकिन इस बार वन विभाग की अनुमति से दिन में पूजा की जा रही है |
लाइफस्टाइल
बैकंठपुर के जंगल में वनदुर्गा पूजा का आयोजन
- by Gayatri Yadav
- January 6, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1312 Views
- 3 years ago
