सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी में इन दिनों अवैध निर्माण को लेकर नगर निगम सख्ती बरत रही है तो दूसरी ओर रेलवे भी व्यापारियों को जमीन से बेदखल कर रही है | इससे आम जनता काफी दहशत में हैं | कुछ दिन पहले सिलीगुड़ी जंक्शन इलाके में रेलवे ने पार्किंग के लिए बताते हुए व्यपारियों को जमीन खाली करने को लेकर फरमान जारी किया | सिलीगुड़ी खुदरा व्यवसायी समिति ने रेलवे अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा, उन्होंने बताया कि रेलवे की जमीन पर लोग लगभग 50, 60 सालों से व्यापार कर रहे हैं और इसी से उनका गुजारा होता है | बता दे की न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने का काम शुरू हो गया है। ऐसा करते हुए कई व्यापारियों को बेदखल कर दिया जाएगा। सिलीगुड़ी खुदरा व्यवसायी समिति इन व्यापारियों के साथ खड़ी है | संगठन की ओर से सोमवार को एनजेपी में रेलवे के अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया और मांग की गई है की अगर किसी को जमीन से बेदखल किया जाता है तो रेलवे को उनके पुनर्वास की व्यवस्था करनी होगी।
लाइफस्टाइल
सिलीगुड़ी: रेलवे के जमीन पर व्यापार कर रहे लोगों की बढ़ी मुश्किल !
- by Gayatri Yadav
- February 20, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 949 Views
- 4 years ago
Share This Post:
Related Post
arrested, bhaktinagar police, crime, newsupdate, rapido, sad news
रैपिडो चालक पर पैसेंजर से मारपीट का आरोप, चाबी
September 28, 2026
north bengal, Business, Business, good news, newsupdate, WEST BENGAL, westbengal
उत्तर बंगाल की व्यापारिक क्षमता पर जोर, CWBTA की
September 27, 2026
