सिलीगुड़ी: भारत सरकार के तहत रेल मंत्रालय के उच्च स्तरीय जन सुविधा कमेटी ने निर्माणाधीन सेवक-रंगपो रेल परियोजना, सिलीगुड़ी जंक्शन व न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन का दौरा कर वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। इस विषय पर खबर समय ने गुरुवार को सिलीगुड़ी जंक्शन पर कमेटी के चेयरमैन पीके कृष्णा दास से बात भी की थी।
अपने दौरे के अंत में आज पत्रकारों से बात करते हुए उच्च स्तरीय जन सुविधा कमेटी के चेयरमैन श्री पीके कृष्ण दास ने बताया कि स्टेशनों के पुनर्विकास योजना के तहत अमृत भारत स्टेशन योजना और सेमी हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू की गई है। पश्चिम बंगाल में वर्तमान में दो बंदे भारत एक्सप्रेस हावड़ा और न्यू जलपाईगुड़ी एवं पूरी और हावड़ा के बीच में चल रहे हैं। पश्चिम बंगाल से तीसरे बंदे भारत की शुरुआत 29 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाना है। एनजेपी गुवाहाटी बंदे भारत एक्सप्रेस कुल 411 किलोमीटर की दूरी 5 घंटे 50 मिनट में तय करेगी जिसका ट्रायल रन 21 मई को न्यू जलपाईगुड़ी व गुवाहाटी के बीच सफलतापूर्वक किया जा चुका है। एनजीपी गुवाहाटी के बीच प्रस्तावित बंदे भारत की औसत स्पीड 70 किलोमीटर प्रति घंटा होने की जानकारी दी गई। न्यू जलपाईगुड़ी से गुवाहाटी के बीच कुल 5 स्टेशनों पर वंदे भारत एक्सप्रेस रुकेगी जिसमें न्यू जलपाईगुड़ी के बाद न्यू कूचबिहार, कोकराझार, न्यू बोंगाईगांव और कामाख्या स्टेशनों को शामिल किया गया।
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स
पीएम मोदी करेंगे एनजीपी गुवाहाटी वंदे भारत का उद्घाटन
- by Gayatri Yadav
- May 26, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1285 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
arrested, arms, crime, firearms, indian railway, new jalpaiguri, newsupdate, railway
हथियारों की तस्करी से पहले स्टेशन पर गिरफ्तार हुए
October 26, 2026
siliguri, good news, newsupdate, Shankar ghosh
खेल का तोहफा: सरकारी नौकरी! सिलीगुड़ी के 9 खिलाड़ियों
October 24, 2026
