इन दिनों सिलीगुड़ी में बड़े सेलिब्रिटी या फिर रुपहले पर्दे के अदाकारों का आना जाना लगा रहता है और फिल्मों के लिए दार्जिलिंग व आस-पास के पहाड़ी क्षेत्र काफी पसंद किए जाते हैं | पहाड़ी क्षेत्रों में अक्सर फिल्मों की शूटिंग के नजारे देखने को मिल जाते हैं | फिल्म की शूटिंग उत्तर बंगाल के पहाड़ी क्षेत्रों में होना यह पहली बार नहीं, इससे पहले भी अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म बरसात की एक रात कहे, या फिर मिथुन चक्रवर्ती की डांस डांस, इसके अलावा दार्जिलिंग के हसीन वादियों में बर्फी जैसी सुपरहिट फिल्म को फिल्माया गया था, जिसमें प्रियंका चोपड़ा और रणबीर कपूर जैसे अदाकारों ने अपने जलवे बिखेरे थे |
इन फिल्मों के कुछ दृश्य उत्तर बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों में फिल्माए गए थे | सूत्रों के हवाले से एक बड़ी खबर मिल रही है कि, विगत कुछ दिनों से दार्जिलिंग जिले के कुछ स्थानों पर एक बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग की जा रही है। सूत्र के मुताबिक इस फिल्म में ऋतिक रोशन सहित कई कलाकारों अभिनय कर रहे है। शूटिंग लोकेशन फ़िलहाल गुप्त रखा गया है। सोनू सूद और सुनील ग्रोवर का सिलीगुड़ी आना भी फिल्म की शूटिंग से जुड़ा माना जा रहा है।
मनोरंजन
दार्जिलिंग में हो रही बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग !
- by Gayatri Yadav
- May 26, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 2594 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
arrested, arms, crime, firearms, indian railway, new jalpaiguri, newsupdate, railway
हथियारों की तस्करी से पहले स्टेशन पर गिरफ्तार हुए
October 26, 2026
siliguri, good news, newsupdate, Shankar ghosh
खेल का तोहफा: सरकारी नौकरी! सिलीगुड़ी के 9 खिलाड़ियों
October 24, 2026
