तस्करी से पहले तेंदुए की छाल के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार | जानकारी अनुसार वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए, एक व्यक्ति को तेंदुए की छाल के साथ गिरफ्तार किया | आरोपी को शनिवार जलपाईगुड़ी कोर्ट भेजा गया। वन विभाग के सूत्रों के अनुसार गुप्त सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर बैकुंठपुर वन प्रमंडल के सालूगाड़ा रेंज के वनकर्मियों ने शुक्रवार दोपहर ओदलाबाड़ी क्षेत्र में अभियान चलाया और एक चारपहिया वाहन को रोक कर उसकी तलाशी ली | तलाशी के दौरान तेंदुए की छाल को बरामद किया गया | इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम मोहम्मद बेलाल अली बताया गया है। बरामद तेंदुए की छाल 80 सेंटीमीटर लंबी और 30 सेंटीमीटर चौड़ी है | वन विभाग के अनुसार तस्कर तेंदुए की छाल को चीन ले जाने की योजना बना रहे थे, वन विभाग ने मामले की जाँच शुरू कर दी है |
जुर्म
तस्करी से पहले तेंदुए की छाल बरामद, आरोपी गिरफ्तार !
- by Gayatri Yadav
- June 3, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 804 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, amit shah, bjp, darjeeling, Gorkha, HILLS, newsupdate, Raju Bista
अमित शाह का पहाड़ पर जादू चल गया? राजू
August 22, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, alert, newsupdate, rain, sad news, weather
समंदर में उठा बवंडर बंगाल को डूबोएगा?
August 17, 2026
