सिलीगुड़ी: चिकन की दुकान में यदि चिकन मिले तो यह साधारण सी बात है, लेकिन उसी चिकन की दुकान की आड़ में एक महिला मादक पदार्थ की बिक्री करें, तो साधारण लोगों का गुस्सा फूंट ही जाता है | कुछ इसी तरह का दृश्य 40 नंबर वार्ड इस्कॉन रोड इलाके में देखने को मिला | स्थानीय लोगों के अनुसार एक महिला लंबे समय से चिकन की दुकान की आड़ में मादक पदार्थ की बिक्री कर रही थी और यह इलाका नशेड़ियों का अड्डा बन गया था | इसको लेकर स्थानीय लोगों ने पुलिस में शिकायत भी की थी और पुलिस ने शिकायत के आधार पर छापेमारी कर मादक पदार्थ के आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था, लेकिन कुछ दिनों के बाद उनकी रिहाई हो गई और अब वे खुलेआम चिकन की दुकान की आड़ में मादक पदार्थ की बिक्री कर रहे हैं | इसको लेकर स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया, साथ ही स्थानीय वासियों ने बताया कि, मादक पदार्थ की बिक्री के कारण इलाका पूरी तरह बदनाम हो चुका है, जिसके कारण यहां रहने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है | घटना की सूचना मिलते ही भक्ति नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों ने पुलिस से मांग की उनका इलाका नशा मुक्त बने | पुलिस के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ |
उत्तर बंगाल
जुर्म
सिलीगुड़ी
खुलेआम चिकन की दुकान में महिला बेच रही थी मादक पदार्थ !
- by Gayatri Yadav
- August 1, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1051 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, durga puja, festival, siliguri
उदासी और वीरानी में डूबा सिलीगुड़ी शहर!
October 22, 2026
