सिलीगुड़ी: तीसरी कक्षा की छात्रा के साथ दुराचार करने के आरोप में एक युवक गिरफ्तार | जानकारी अनुसार सिलीगुड़ी महकमा खोरीबाड़ी थाने की पुलिस ने आरोपी को गुरुवार खोरीबाड़ी के बूढ़ागंज इलाके से गिरफ्तार किया | आरोपी का नाम 20 वर्षीय जिब्रानस कुजूर बताया गया है | नाबालिक छात्रा जब घर पर अकेली थी, तब युवक ने मौके का फायदा उठाते हुए, मोबाइल फोन दिखाने का प्रलोभन देकर छात्रा के साथ दुराचार किया | जब छात्रा चीखने-चिल्लाने लगी, तो युवक ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी | जब छात्रा बीमार पड़ गई, तो मामले की जानकारी परिवार वालों को हुई | परिवार वालों ने खोरीबाड़ी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई | खोरीबाड़ी थाने की पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया |
उत्तर बंगाल
जुर्म
सिलीगुड़ी
मोबाइल फोन का प्रलोभन देकर नाबालिग छात्रा के साथ दुराचार !
- by Gayatri Yadav
- August 18, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1183 Views
- 2 years ago

Share This Post:
Related Post
nh10, bjp, landslide, NHIDCL, Raju Bista, sikkim, siliguri, WEST BENGAL, westbengal
NH -10 को विश्वस्तरीय सड़क बनाया जाएगा: राजू बिष्ट
August 16, 2025