सिलीगुड़ी: नशीले पदार्थ का सेवन कराकर नाबालिग छात्रा से देह व्यापार कराने वाली महिलाओं को कोर्ट में पेश किया गया | जानकारी अनुसार दो महिलाएं नाबालिग छात्रा से कई महीनों से देह व्यापार करवा रही थी | नाबालिग को नींद की गोलियां देकर देह व्यापार चलाने के आरोप में स्थानीय लोगों ने कल दो महिलाओं की पिटाई कर दी और इस घटना से इलाके में उत्तेजना का माहौल बन गया था | वहीं स्थानीय वासियों के अनुसार इलाके की दो महिलाएं काफी समय से घर में ही देह व्यापार का धंधा चला रही थी और कई महीनों से दोनों महिलाएं इलाके की एक नाबालिग स्कूली छात्रा को विभिन्न स्थानों पर ले जाकर इस व्यापार को अंजाम दे रही थी। जैसे ही नाबालिग की माँ को मामले की जानकारी मिली, उसने बागडोगरा थाने में महिलाओं के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई | इस घटना से आक्रोशित स्थानीय महिलाओं ने आरोपी महिलाओं की पिटाई कर दी थी | बागडोगरा थाने की पुलिस ने आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार किया था | आज आरोपी महिलाओं को सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया |
उत्तर बंगाल
जुर्म
सिलीगुड़ी
नाबालिग से देह व्यापार कराने वाली महिलाओं को कोर्ट में किया गया पेश !
- by Gayatri Yadav
- September 13, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1055 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
siliguri, durga puja, newsupdate
सिलीगुड़ी में महालया पर तर्पण के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं
October 10, 2026
