सिलीगुड़ी: तीन मंजिला फ्लैट में आग लगने से मचा हड़कंप | जानकारी अनुसार डाबग्राम वार्ड नंबर 23 में एक तीन मंजिला फ्लैट में आग लग गई और इस आगलगी में फ्लैट का सारा सामान जलकर राख हो गया | सुचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया | आशंका जताई जा रही है कि, शॉर्ट सर्किट की वजह से यह भयावह आग लग गई | स्थानीय वासियों ने बताया कि, फ्लैट के मालिक अमृत दास सुबह अपने फ्लैट में ताला लगाकर किसी काम से बाहर चले गए, कुछ देर बाद अचानक तेज आवाज आई, स्थानीय लोगों ने तीन मंजिला फ्लैट से काला धुआं निकलते देखा और दमकल विभाग को सूचना दी। घटना स्थल पर मेयर गौतम देब भी पहुंचे और हालतों का जायजा लिया |
उत्तर बंगाल
घटना
सिलीगुड़ी
बहुमंजिला फ्लैट में लगी आग !
- by Gayatri Yadav
- September 19, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1136 Views
- 3 years ago
