सिलीगुड़ी: शिवमंदिर इलाके में रुई के गोदाम में आग लगने से मची अफरातफरी | जानकारी अनुसार कल देर रात शिव मंदिर इलाके में एक रुई के गोदाम में अचानक आग लग गई | देखते ही देखते आग ने भयावह रूप धारण कर लिया | स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी, दमकल विभाग की गाड़ी ने तत्परता के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर आग पर काबू पाया | जानकारी मिली है कि, ठंड के मौसम के कारण रुई के गोदाम में काफी सामान भरा हुआ था,जो जलकर राख हो गया | घटना का जायजा लेने तृणमूल नेत्री पापिया घोष पहुंची थी, उन्होंने कहा कि, घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी 10 मिनट के अंदर घटना स्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया | उसके बाद पंचायत सदस्य भी तत्परता से घटनास्थल पर पहुंचे | पापिया घोष ने आशंका जताते हुए कहा कि, शॉर्ट सर्किट या लापरवाही के कारण आग लग सकती है |
उत्तर बंगाल
घटना
सिलीगुड़ी
शिवमंदिर इलाके में रुई के गोदाम में लगी आग !
- by Gayatri Yadav
- December 1, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 2288 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, durga puja, festival, siliguri
उदासी और वीरानी में डूबा सिलीगुड़ी शहर!
October 22, 2026
