सिलीगुड़ी: गैंस सिलेंडर से रिफिलिंग करना गैर कानूनी है,इसके बावजूद सिलीगुड़ी के विभिन्न इलाकों में बहुत से जगहों पर प्रशासन के नाक के नीचे चोरी छिपे इस काम को अंजाम दिया जाता है |
जानकारी के अनुसार लंबे समय से प्रधान नगर थाना अन्तर्गत 2 नंबर वार्ड स्थित तीन दुकानों में गैर कानूनी तरीके से गैस रिफिलिंग का कारोबार किया जा रहा था, यहाँ गैंस सिलेंडर में रिफिलिंग के अलावा ब्लैक में बड़े गैस सिलेंडर की बिक्री भी की जा रही थी |
लेकिन वे कहावत है न सौ दिन का चोर एक दिन पकड़ा ही जाता है। लंबे समय से चली आ रही गैस रिफिलिंग का बीते कल प्रधान नगर थाने की सफेद पोशाक पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर खुलासा किया। साथ ही तीन दुकानों में छापेमारी के दौरान 24 गैस सिलेंडर बरामद किया और इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया | गिरफ्तार आरोपी का नाम 61 वर्षीय सुभाष सरकार बताया गया है | इसके अलावा कल रात को मुक्ता मंच इलाके में छापेमारी की गई |
छापेमारी के दौरान तीन अलग अलग दुकानों से करीब 24 गैस सिलेंडर बरामद किया गया | वहीं घटनास्थल से दो दुकानदार फरार हो गए |
वही पुलिस ने गैर कानूनी तरीके से गैस सिलेंडर जमाकर रिफिलिंग करने के आरोप में सुभाष सरकार को गिरफ्तार कर आज सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया |
उत्तर बंगाल
जुर्म
सिलीगुड़ी
गैर कानूनी गैंस सिलेंडर रिफिलिंग के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
- by Gayatri Yadav
- January 9, 2024
- 0 Comments
- Less than a minute
- 2020 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
siliguri, good news, newsupdate, Shankar ghosh
खेल का तोहफा: सरकारी नौकरी! सिलीगुड़ी के 9 खिलाड़ियों
October 24, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, durga puja, festival, siliguri
उदासी और वीरानी में डूबा सिलीगुड़ी शहर!
October 22, 2026
