एक दुखद घटना की खबर सामने आ रही है जिसमें चार बच्चों की मृत्यु हो गई है | बता दे कि, चोपड़ा थाना क्षेत्र के दासपाड़ा ग्राम पंचायत अंतर्गत भारत-बांग्लादेश सीमा से सटे चेतनागाछ इलाके में बीएसएफ द्वारा हाई ड्रेन बनाने का काम चल रहा था और खुदाई के बाद मिट्टी को जेसीबी द्वारा एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित किया जा रहा था | इस कार्य को देखने के लिए स्थानीय वासियों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी | इस दौरान क्षेत्र के 6 बच्चें भी इस कार्य को देखने पहुंचे थे, उस दौरान जेसीबी द्वारा मिट्टी को स्थानांतरित किया जा रहा था,तभी बच्चें उस मिट्टी के नीचे दब गए |
इस घटना से उस इलाके में हड़कंप मच गया | स्थानीय वासी और बीएसएफ के जवानों ने तत्परता के साथ मिट्टी में दबे बच्चों को निकालने का काम शुरू कर दिया, जिसमें से चार बच्चों को निकाला गया, जिनकी मृत्यु हो चुकी है | अभी भी दो बच्चों की तलाश की जा रही है | इस घटना से क्षेत्र में मातम का माहौल बना हुआ है , साथ ही स्थानीय लोग आक्रोशित भी है |
घटना
बुझ गए घर के चिराग, मिट्टी में दबे चार बच्चें !
- by Gayatri Yadav
- February 12, 2024
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1111 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, attack, crime, incident, newsupdate, shocking, siliguri
सिलीगुड़ी की स्तब्ध कर देने वाली घटना! युवक ने
October 28, 2026
arrested, arms, crime, firearms, indian railway, new jalpaiguri, newsupdate, railway
हथियारों की तस्करी से पहले स्टेशन पर गिरफ्तार हुए
October 26, 2026
