सिलीगुड़ी: माटीगाड़ा अस्पताल के निकट स्थित रेल गेट आज एक मालवाहक मिनी ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे वहां जाम की स्थिति बन गई | स्थानीय लोगों ने बताया कि, आए दिन वहां पर इस तरह की स्थिति बन जाती है | जब भी इस क्षेत्र से ट्रेन गुजरती है तब – तब भयानक जाम से लोगों को गुजरना पड़ता है | देखा जाए तो यह सड़क काफी सकरी है और इस रास्ते से काफी बड़े-बड़े वाहन आवाजाही करते हैं, जिसके कारण यहां प्राय जाम की स्थिति देखने को मिलती है, जिससे इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों को भी विभिन्न तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है | आज इस सड़क से गुजरने के दौरान एक मालवाहक मिनी ट्रक रेल गेट से टक्करा गया और जिससे वह रेल गेट क्षतिग्रस्त हो गया | रेल गेट के क्षतिग्रस्त होने से वाहनों की आवाजाही में अड़चने आने लगी, उस दौरान यहाँ काफी कोतुहल का माहौल बन गया, लोग किसी तरह इस जाम से निकलने की कोशिश करते दिखे |
उत्तर बंगाल
घटना
सिलीगुड़ी
मालवाहक ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुआ माटीगाड़ा रेलगेट
- by Gayatri Yadav
- March 1, 2024
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1052 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
newsupdate, crime, sad news, siliguri, siliguri metropolitan police
नाबालिग साली के यौन शोषण के आरोप में जीजा
October 31, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, crime, good news, incident, newsupdate, shocking, WEST BENGAL, westbengal
बंगाल की दिल दहला देने वाली घटना! पति की
October 31, 2026
