October 18, 2024
Sevoke Road, Siliguri
उत्तर बंगाल कालिम्पोंग घटना दार्जिलिंग लाइफस्टाइल

भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचे सांसद राजू बिष्ट !

लगातार हो रही बारिश के कारण दार्जिलिंग और कालिम्पोंग क्षेत्र बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं | आज की क्षतिग्रस्त स्थान का जायजा लेने दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट पहुंचे | उन्होंने तिनधरे, बागमारा, पगला झोरा, महानदी, शिवखोला, सिपाहीधुरा, नोरबंग और सुकना जैसे क्षेत्रों का दौरा किया | इस दौरान उन्होंने बताया कि, बागमारा एक मॉडल गांव के रूप में जाना जाता है और यह भूस्खलन के कारण यह बुरी तरह प्रभावित हो चुका है | इस क्षेत्र के लोगों को इस विषम परिस्थिति में विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है | प्रभावित लोगों के लिए तत्काल राहत कार्यों को किया जाएगा | साथ ही उन्होंने बताया कि, एनएच-55 की बहाली के लिए केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में 22 करोड़ रुपये का आवंटन एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे क्षेत्र का विकास होगा |
इसके अलावा उन्होंने कहा कि, कार्सियांग महकमा अंतर्गत महानदी 63 लाइन में जहां बड़े पैमाने में भूस्खलन से जनजीवन बाधित हुआ है, वहां भी जल्द से जल्द राहत कार्य किया जाएगा साथ ही प्रभावित लोगों को वित्तीय सहायता प्रदान किया जाएगा, एक परिवार को एक लाख रुपया करके दिए जाएंगे और वही महानंदा 63 में आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए प्रत्येक घर को 50 हजार रूपये दिए जाएंगे |

(अस्वीकरण : सभी फ़ोटो सिर्फ खबर में दिए जा रहे तथ्यों को सांकेतिक रूप से दर्शाने के लिए दिए गए है । इन फोटोज का इस खबर से कोई संबंध नहीं है। सभी फोटोज इंटरनेट से लिये गए है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *