November 11, 2026
Sevoke Road, Siliguri
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स

उत्तर बंगाल का ‘बक्सा टाइगर’,पर टाइगर वहां क्यों नहीं टिकते?

नाम बक्सा टाइगर

बाघों की सुरक्षित शरण स्थली के रूप में बक्सा टाइगर रिजर्व प्रसिद्ध है. पर अचानक से ही वहां ऐसा क्या हो गया कि बाघ टिकना ही नहीं चाहते. क्या बक्सा टाइगर बाघों के रहने के लिए अनुकूल नहीं रहा? यह सवाल इसलिए उठ रहा है कि हाल ही में बक्सा टाइगर रिजर्व में छोड़ी गई बाघिन दूसरी बार बाड़ तोड़कर जंगल से बाहर निकल गई है.

इससे पहले 2 अक्टूबर को बाघिन बाड़ से निकलकर असम की तरफ चली गई थी. इस बाघिन को बिहार से लाकर बक्सा के जंगल में छोड़ा गया था. क्या बाघ को बक्सा रास नहीं आ रहा है या फिर वन्य जीवों के लिए वर्तमान में वातावरण आरामदायक नहीं है? नाम तो बक्सा टाइगर है. यह बाघों की शरणस्थली है. लेकिन बाघ हैं कि उसमें रहना नहीं चाहते. इसलिए इस सवाल के दायरे में वन कर्मचारी भी आते हैं.

हालांकि विशेषज्ञ इसका कारण कुछ और बताते हैं. उनके अनुसार बाघ उसी जगह रहना पसंद करते हैं, जहां उन्हें अपना आरामदायक परिवेश मिलता है. जब उनके अनुकूल परिवेश मिल जाता है, तब वह उसमें अपना जीवन बिताना शुरू कर देते हैं. धीरे-धीरे उन्हें अनजान इलाका भी अपना लगने लगता है. लेकिन शुरुआत में उन्हें टिके रहने के लिए उन्हें सुखद अनुभव कराना जरूरी होता है. तो क्या बक्सा टाइगर रिजर्व के वन कर्मियों की कोई लापरवाही है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *