September 20, 2024
Sevoke Road, Siliguri
उत्तर बंगाल जुर्म सिलीगुड़ी

डकैत के संदेह में पांच आरोपी गिरफ्तार

सिलीगुड़ी: न्यू जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस ने डकैती की योजना को विफल करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया | जानकारी अनुसार न्यू जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस ने मंगलवार की रात गुप्त सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर छानबीन करते हुए आमबाड़ी गाजलडोबा इलाके में अभियान चलाया और एक चार पहिया वाहन के साथ इकट्ठा हुए व्यक्तियों के साथ पूछताछ की, पुलिस को उन व्यक्तियों पर संदेह हुआ और उन्हें गिरफ्तार कर लिया | पुलिस सूत्रों ने बताया कि, वे सभी डकैती की मकसद से इकट्ठा हुए थे, गिरफ्तार आरोपियों के नाम पिंटू कुमार, पवन कुमार महतो, कुंदन कुमार दास, अभिषेक कुमार और संतोष कुमार बताया गया है | पवन कुमार फालाकाटा और सभी आरोपी बिहार के निवासी बताए गए हैं | गिरफ्तार आरोपियों को जलपाईगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया | पुलिस मामले की छानबीन कर रही है |

(अस्वीकरण : सभी फ़ोटो सिर्फ खबर में दिए जा रहे तथ्यों को सांकेतिक रूप से दर्शाने के लिए दिए गए है । इन फोटोज का इस खबर से कोई संबंध नहीं है। सभी फोटोज इंटरनेट से लिये गए है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *