September 19, 2024
Sevoke Road, Siliguri
उत्तर बंगाल जुर्म सिलीगुड़ी

SNT बस स्टैंड में डकैती की योजना बना रहे युवक गिरफ्तार !

सिलीगुड़ी: प्रधान नगर थाने की पुलिस ने एक बार फिर डकैती की योजना को विफल करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया | पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली है कि, उन्हें कल रात गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि, एसएनटी बस स्टैंड इलाके में 10 से 12 युवक इकट्ठा होकर डकैती की योजना बना रहे थे, सूचना मिलते ही प्रधान नगर थाने की सादा पोशाक पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, पुलिस को आता देख वहां से कुछ बदमाश भागने में सफल रहे, लेकिन पुलिस ने तत्परता से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया | गिरफ्तार आरोपियों के नाम अरुण बिस्वाकर्मा, शंभु बिस्वास, मुकेश बिस्वाकर्मा, अमित सिंह और छोटू प्रसाद बताया गया है, पुलिस ने आरोपियों के पास से डकैती में इस्तेमाल किए जाने वाले विभिन्न उपकरण को भी बरामद किया | आज सभी आरोपियों को सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया |

(अस्वीकरण : सभी फ़ोटो सिर्फ खबर में दिए जा रहे तथ्यों को सांकेतिक रूप से दर्शाने के लिए दिए गए है । इन फोटोज का इस खबर से कोई संबंध नहीं है। सभी फोटोज इंटरनेट से लिये गए है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *